Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रचण्ड गर्मी का कहर जारी, तापमान में हो रहा वृद्घि

प्रचण्ड गर्मी का कहर जारी, तापमान में हो रहा वृद्घि

सुबह 10 बजे से 4 बजे तक चल रहें है लू के थपेड़ें
दोपहर बाद सड़को पर पसर जा रहा है सन्नाटा

जौनपुर धारा, जौनपुर। गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर ही दिया है। अप्रैल माह के समाप्ति से पहले ही दिन गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस सीजन में पहली बार पारा 41डिग्री सेल्सियस पहुंचा। अप्रैल में ही गर्मी चरम पर है, अभी मई-जून बाकी है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि वर्ष 2000 के बाद 2025 अप्रैल में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है।

रविवार को अधिकतम तापमान 38तो न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो से तीन दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने होने की संभावना रहेगी। भीषण गर्मी ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सुबह 10 बजे से चार बजे तक लू के थपेड़ें से सभी बेहाल रहे। शहर के तिराहे, चौराहों पर गन्ने का रस, ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंग के वाहन, खीरा, नारियल के पानी की अस्थायी दुकानें सजी हैं। राहगीर इन दुकानों से अपनी प्यास बुझा कर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहें है। दिन के साथ ही रात में भी अब सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने लगी हैं। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। तीखी धूप और लू के कारण लोग परेशान हैं। दोपहर में लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। युवक और युवतियां सिर और मुंह को कपड़े से ढककर चल रहे हैं। रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बढ़ते तापमान के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इस समय आम जनमानस बहुत जरूरी कार्य से ही घरों से बाहर शरीर को पूरी तरह से ढक कर निकल रहें हैं।

Share Now...