― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपोलियो दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली जागरूकता रैली

पोलियो दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली जागरूकता रैली

खुटहन। पोलियो दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जागरूकता रैली निकाली गई। आशा कार्यकर्ताओं और चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से अस्पताल परिसर से यात्रा निकल पूरी बाजार का भ्रमण किया। ‘दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरारÓ जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर हाथों में लेकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई। सीएससी अधीक्षक डॉ.आरिफ सरफराज खान ने कहा कि जीवन के लिए अभिशाप कहे जाने वाले पोलियो से हम जीत चुके हैं। अब हमें सावधानी बरतनी है कि वह फिर से पांव न पसार सके। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि रविवार को निर्धारित उम्र के सभी बच्चे बूथों पर ले जाकर दो बूंद दवाएं अवश्य पिलवाएं। इस मौके पर राजेश गौतम, अनिल शर्मा, आकाश पाल, अजय द्विवेदी, राधा सोनी, संगीता पाल, रुक्मिणी यादव, आशा सिंह, पूनम सिंह, शकुंतला आदि मौजूद रहीं।

Share Now...