Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपॉलिथीन रखने पर चार दुकानदारों पर लगा जुर्माना

पॉलिथीन रखने पर चार दुकानदारों पर लगा जुर्माना

जौनपुर धारा,खेतासराय। ईओ रवींद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को पॉलिथीन के खिलाफ अचानक अभियान चलाया। कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर चार दुकानों से भारी मात्रा में पॉलिथीन बरामद किया। पॉलिथीन प्रयोग करने पर इन दुकानदारों पर 11 सौ रुपए का जुर्माना लगाया। पिछले कई महीने से जांच न होने से बाजार में प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा था। नगर प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो अचानक अभियान चलाया गया। दोपहर बाद पुलिस के साथ अचानक नगर पंचायत कर्मचारियों को सब्जी और फल की दुकानों पर पॉलिथीन की जांच करते देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार प्लास्टिक का कैरीबैग इधर उधर छिपा लिए। इस दौरान चार दुकनदारों के पास से लगभग आधा किलो पॉलिथीन जब्त कर 11 सौ रुपए का जुर्माना लगाया गया। अभियान में शोभनाथ पाल, प्रमोद यादव, मो. अख्तर, जावेद, दिनेश कुमार, रमेश शामिल रहे।

Share Now...