― Advertisement ―

spot_img

फुले जयंती पर बोले प्रो. प्रमोद यादव—शिक्षा से ही संभव है सामाजिक परिवर्तन

जौनपुर। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया...
Homeअपना जौनपुरपूर्व सांसद धनंजय सिंह ने समाजसेविका की प्रतिमा का किया अनावरण

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने समाजसेविका की प्रतिमा का किया अनावरण

जौनपुर धारा,सिकरारा। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने बुधवार को खानापट्टी (गायघाट) गांव के पूर्व प्रधान रामचरित्तर निषाद की माता समाज सेविका सुभागी देवी की आठवीं पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा का अनावरण किया। अपने सम्बोधन में पूर्व सांसद ने कहा कि आज समाज में ऐसे भी लोग है जो अपने वृद्ध माता पिता को अनाथालयो में छोड़ दे रहे है। वही दूसरी ओर रामचरित्तर जैसे लोग भी है जो माता को अमर करने के लिए प्रतिमा का अनावरण करा रहे है। ऐसे लोग अपने समाज के लिए एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत कर रहे है, लोगों को इसका अनुशरण करना चाहिए। धनंजय ने लोगो से आह्वान किया कि नशे की प्रवृत्ति से लोग जितना दूर रहे उतना ही अच्छा है। हमारा आर्थिक, सामाजिक, शारीरिक हर तरीके का नुकसान नशा करने से होता है। प्रारंभ में विद्वान कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर तिलकधारी निषाद, अवधेश निषाद, गुलाल सिंह, जवाहर लाल प्रधान, राजेश निषाद, सुशील सिंह, विनोद यादव, भूपेंद्र सिंह मंगली, हरिश्चंद्र निषाद, दशरथ निषाद, डॉ.इंद्रजीत निषाद, रामचरण निषाद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। संचालन संदीप निषाद व आभार महगूराम निषाद ने ज्ञापित किया।

Share Now...