Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्व विधायक ने छात्राओं में टैबलेट और लैपटॉप का किया वितरण

पूर्व विधायक ने छात्राओं में टैबलेट और लैपटॉप का किया वितरण

केराकत। तहसील क्षेत्र के चंदवक के मनियारेपुर गांव में स्थित विद्यावती महिला महाविद्यालय में छात्राओं को केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे टैबलेट/लैपटॉप का वितरण किया। टैबलेट/लैपटॉप को पाकर के छात्राओं के चेहरे खिल गए, छात्राएं उत्साहित थी। पूर्व विधायक ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की योजना जनता के प्रति समर्पण को दर्शाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वस्पर्शी तथा विकाशपुरुष मुख्यमंत्री हैं उन्होंने प्रदेश में सुशासन का रोल मॉडल स्थापित किया। बहन बेटियां सुरक्षित है,उन्हें घरों से निकलने में हिचक और किसी भी प्रकार का डर नहीं है। गुंडे माफिया जेल में है। प्रदेश में विकाश की लहर चल रही है। मैने भी अपने कार्यकाल में राजकीय महिला महाविद्यालय का निर्माण अपने विधानसभा क्षेत्र के बेटियों के लिए सरकार से आग्रह कर के करवाया। आज विद्यालय संचालित है। गरीब परिवार की बच्चियां निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रही है। आज भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर हूं। प्रयासरत हूं। पूर्व विधायक ने कल महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप को जीतने पर बधाई प्रदान किया। पूर्व विधायक ने कहा कि सभी बच्चियों को बालिकाओं को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से सबक लेते हुए उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और जब तक मंजिल ना मिल जाए तब तक कठिन मेहनत करना छोड़ना नहीं चाहिए। धन्यवाद प्रबंधक डॉ सुनील पांडेय ने किया। संचालन शरद पाण्डेय ने किया। उक्त अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा संजय सिंह, प्रधान परमहंस सिंह, प्रधान वीरेंद्र पांडेय, प्रबंधक डॉ.सुनील पांडेय, रामभुवन सिंह, दिन्नु पांडेय, चंद्रिका यादव, रामनाथ चौरसिया, तनु सिंह सहित क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।