Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

एनसीसी कैडेटों ने पूरा किया सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा का भी मिला पाठ

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित 98 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों ने सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण पूरा किया। शिविर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई।
Homeअपना जौनपुरपूर्व विधायक के पहल पर उनके पैतृक गांव का 32वर्षीय पुराना झगड़ा...

पूर्व विधायक के पहल पर उनके पैतृक गांव का 32वर्षीय पुराना झगड़ा सुलझा

केराकत। पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के पहल पर उनके पैतृक गांव (दूबेपुर) छितौना में 32वर्षीय पुराना आबादी की जमीन संबंधित झगड़ा सुलझ गया। दोनों पक्षों ने आपसी समझौते में मामले को सुलझा लिया है। बता दें कि दीपक दुबे, संजय दुबे, अवधेश दुबे, शंभूनाथ दुबे सहित चार पाटीदारों के झगड़े में कई मुकदमे विचाराधीन थे। सब लोग कोर्ट कचहरी का चक्कर लगा रहे थे। बीच में पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने प्रयास किया। मान मनौवल किया। मामला सुलझ गया है। गांव में इस मामले के सुलझने से हर्ष का माहौल व्याप्त है। लोग पूर्व विधायक के इस पहल को प्रशंसा कर रहे है। पूर्व विधायक ने लोगों से आग्रह किया कि आप लोग आगे भी ऐसे ही बढ़-चढ़कर के पुराने से पुराने झगड़े को बारी-बारी से आपसी सुलह समझौते से सुलझा लीजिए,इसी में सब की भलाई और खुशी है। कोर्ट कचहरी में कुछ रखा नहीं है,अंत में होता सुलह ही है,फिर क्यों कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना,ज्यादा से ज्यादा मामला गांव में वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति में पंचायत जुटाकर के सुलझा लेने से आर्थिक,मानसिक और सामाजिक तीनों क्षति से व्यक्ति बच जाता है। उसका विकाश ही होता है।