― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्व प्रधान के निधन से शोक की लहर

पूर्व प्रधान के निधन से शोक की लहर

खुटहन। ईश्वरपुर उर्फ सलहदीपुर गांव की पूर्व प्रधान व साधन सहकारी समिति छतौर की पूर्व अध्यक्षा समाजसेवी विद्या देवी(95) का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की अलसुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुन क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी। वह तीन पंचवर्षीय वर्ष में अपनी ग्राम सभा का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा वह साधन सहकारी समिति छतौरा की दो बार अध्यक्षा भी रही। वर्तमान में उनकी बहू प्रमिला देवी ग्राम सभा का नेतृत्व प्रधान के रूप में कर रही है।

पूर्व प्रधान के असामयिक निधन से उनके गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गयी। तमाम जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किये और परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किये। उनका सम्पूर्ण जीवन जनहित और ग्राम विकास के कार्य मे समर्पित रहा। उनके इस प्रकार के समाजपयोगी योगदान को लोगों ने याद किया। उनके पार्थिव देह का अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र प्रवेश वर्मा ने दिया।

पशुशाला में लगी आग, दो पशु जिंदा जले, एक झुलसा

जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के चकनवाबाद गांव में एक व्यक्ति के पशुशाला में रविवार की रात संदिग्ध हाल में आग लग गई। इससे दो पशु जिंदा जल गए और एक भैंस झुलस गई। चकनवाबाद निवासी राजेश गौतम रविवार की देर शाम पशुओं की साफ सफाई कर उन्हें छप्पर से बने पशुशाला में बांधा था। पशुशाला में पहले से एक भैंस भी बंधी हुई थी।

रात करीब दो बजे अचानक तेज आवाज और रोशनी देखकर घरवाले जागे तो देखा कि पशुशाला में आग धधक रही थी। शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे, लेकिन तब तक लपटें इतनी बढ़ चुकी थीं कि कोई भी जान जोखिम में डालकर अंदर बंधे पशुओं को नहीं बचा सका। गांव वालों के प्रयास के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन गाय और उसका बछड़ा जलकर मर गए। जबकि भैंस झुलस गई। घटना में पशु मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सोमवार सुबह ग्राम प्रधान ने लेखपाल को सूचना दी, जिस पर लेखपाल पुष्पेंद्र पाल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

10 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के बगीचे में रविवार की रात को पुलिस ने एक व्यक्ति को 10लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ऊक्त बगीचे में अवैध शराब के साथ मौजूद है। वह शराब बेचने का काम करता है।

थानाध्यक्ष ने एसआई जयदीप को मय फोर्स मौके पर भेजा। वहां पर भुवालापट्टी गांव निवासी सतीश यादव पुत्र बाबूलाल यादव एक कैन में 10लीटर शराब के साथ मिल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान भेज दिया गया।

धमकी मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

जौनपुर। थानागद्दी क्षेत्र के शिवरामपुर कला गांव में फसल को नुकसान पहुँचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव के सुफेर सोनकर, छेदी सोनकर और कन्हैया सोनकर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही लालजी सोनकर पुत्र पंचम सोनकर अपने 100-150 सुअरों को खुले में खेतों में छोड़ देता है। एक दिन पहले रात करीब 3 बजे उसके सुअरों ने आलू, प्याज, गोभी सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुँचा दिया। पीड़ितों के अनुसार जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

112 पुलिस को सूचना देने पर टीम मौके पर पहुँची, नुकसान का जायजा लिया, लेकिन आरोपी वहां से गायब मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी कई बार वह कई किसानों की फसलें बर्बाद कर चुका है। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और दबंगई दिखाते हुए कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जिसके चलते गांव के लोग भयभीत हैं तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सुअरो को छोड़कर फसल कराया बर्बाद

जौनपुर। थानागद्दी क्षेत्र के शिवरामपुर कला गांव में फसल को नुकसान पहुँचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम के सुफेर सोनकर, छेदी सोनकर और कन्हैया सोनकर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही लालजी सोनकर पुत्र पंचम सोनकर अपने 100-150 सुअरों को खेतों में छोड़ देता है। शनिवार की रात करीब 3 बजे उसके सुअरों ने आलू, प्याज, गोभी सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुचा दिया। पीड़ितों के अनुसार जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 112 पुलिस को सूचना देने पर टीम मौके पर पहुँची। नुकसान का जायजा लिया, लेकिन आरोपी वहां से गायब हो गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी कई बार वह कई किसानों की फसलें बर्बाद कर चुका है। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और दबंगई दिखाते हुए कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, जिसके चलते गांव के लोग भयभीत हैं तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है।

दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, सीएचसी में पैदा हुआ बच्चा

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में साढ़े नौ माह पूर्व एक किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। लेकिन पीड़िता के परिजनों ने लोकलाज के भय से मामले को किसी से नहीं बताया। तीन माह पूर्व किशोरी की तबियत बिगड़ने पर जांच कराया गया तो गर्भधारण का पता चला। इसके बाद परिजनों ने उक्त युवक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दे मुकदमा दर्ज कराया।

मामले की गंभीरता देख कोतवाली पुलिस ने आरोपित दुर्गा प्रसाद गौतम के विरूद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल आरोपित अभी जेल में ही है। छ: दिसंबर को  प्रसव पीड़ा होने के बाद किशोरी को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। शनिवार को एक बच्चे को जन्म दिया। मामले को लेकर तरह तरह की चर्चा व्याप्त है।

चौरा माता मंदिर तक सीसी रोड बनने से ग्रामीणों में हर्ष

जौनपुर। विकास खण्ड मछलीशहर के बामी गांव में मुख्य सड़क से चौरा माता मंदिर तक सी सी रोड बनने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। लगभग ढाई सौ मीटर लम्बी सीसी रोड बन जाने से ग्रामीणों को मंदिर तक पहुंचने में सहूलियत होगी। इस मंदिर पर ग्रामीण कई पीढ़ियों से चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र में देवी पूजन के लिए आते हैं और नौ दिन देवी पाठ होने के बाद नवरात्र के आखिरी दिन सामूहिक रूप से हवन करते हैं। गांव में पड़ने वाले शादी विवाह के समय इसी मंदिर से आशिर्वाद लेकर दूल्हा बारात ले जाता है। खेतों में फसल होने पर मंदिर तक श्रद्धालुओं को मेड़ों से होकर गुजरना पड़ता था। पक्का रास्ता बन जाने से ग्रामीणों की बहुत पुरानी मांग पूरी हो गई है। बामी गांव के प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह सहित ग्रामीणों ने जिला पंचायत निधि से इस मार्ग का निर्माण करवाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह का आभार व्यक्त किया है।

विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, पति-ससुर-देवर समेत चार गिरफ्तार

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिथार गांव में 30नवम्बर को फंदे से लटकी मिली विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मायके पक्ष की तहरीर पर दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपित ससुरालीजनों को पुलिस ने सोमवार सुबह बिथार मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार बिथार अनुसूचित बस्ती निवासी मनोज की शादी वर्ष 2019 में बरदह थाना क्षेत्र के सकरामऊ गांव की पूनम से हुई थी। बीते 30नवम्बर को मनोज घर लौटा तो उसकी पत्नी पूनम ने दरवाज़ा नहीं खोला। संदेह होने पर जब उसने रोशनदान से अंदर झांका तो पूनम का शव छत के कुंडे से फंदे द्वारा लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना के बाद मायके पक्ष की भाभी सरिता पत्नी सुजीत की तहरीर के आधार पर पति मनोज, ससुर हरिनाथ, देवर प्रदीप और संदीप समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस को सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सभी आरोपित बिथार मोड़ पर वाहन का इंतजार करते हुए फरार होने की कोशिश में हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमे में नामजद दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

हादसे में मृतक युवक की हुई पहचान

जौनपुर। जिले में 6दिसंबर को एक सड़क हादसे में 12वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना देवगांव थाना क्षेत्र के लालगंज कटघर हाईवे रोड पर हैंडल तिराहा के पास हुई। मृतक की पहचान केराकत तहसील के सरौनी पूरब पट्टी निवासी अखिलेश बेनवंशी (12) पुत्र अशोक बेनवंशी के रूप में हुई है।

दोपहर करीब 1बजे, जौनपुर निवासी मोनू बेनवंशी अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल पर अपने चचेरे भाई अखिलेश को बैठाकर आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने लापरवाही से उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोनू और अखिलेश दोनों मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और लालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अखिलेश बेनवंशी को मृत घोषित कर दिया। मोनू बेनवंशी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मृतक अखिलेश के पिता अवधेश बेनवंशी ने इस संबंध में देवगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share Now...