Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल विश्वविद्यालय ने गुहाटी विश्वविद्यालय को दी करारी हार

पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने गुहाटी विश्वविद्यालय को दी करारी हार

  • पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में आल इंडिया के लिए प्राप्त की अहर्ता

जौनपुर धारा, जौनपुर। आसाम भुनेश्वर में पूर्वी क्षेत्र में चल रही अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचलय विश्वविद्यालय ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय आसाम को 190 रन से पराजित कर ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए अहर्ता प्राप्त किया।

गुवाहाटी विश्वविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 25 ओवरों के निर्धारित आठ विकेट पर 204 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें रवि सिंह ने 59 रन सौरभ त्रिपाठी 41 अनुज एवं दिव्य 21-21 रन एवं विपिन चंद्रा ने नाबाद 31 रन बनाया जवाब में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के गेंदबाज अटल बिहारी राय एवं ध्रुव प्रताप सिंह के सामने महज 14 रन पर ही पूरी टीम ढेर हो गई जिसमें पांच बल्लेबाज खाता ही नहीं खोल पाए। अटल बिहारी ने पांच ओवर तीन रन देकर छह विकेट एवं ध्रुव प्रताप ने 4. 3 ओवर में सात रन देकर चार विकेट लेकर ऐतिहासिक जीत दर्ज किया। जिसके टीम प्रबंधक खेल सहायक रजनीश एवं कोच विजय विजय प्रकाश एवं अरुण सिंह उपस्थित रहे।

Share Now...