Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअंतर्राष्ट्रीयपूरी दुनिया में महिलाओं को अधिकार से रहना पड़ रहा वंचित :...

पूरी दुनिया में महिलाओं को अधिकार से रहना पड़ रहा वंचित : एंटोनियो गुटेरेस

Highest Rate of Rape: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि पूरी दुनिया में महिलाओं को उनका हक नहीं मिल पा रहा है. उन्हें अपने अधिकार से वंचित रहना पड़ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो महिलाओं को पुरुषों के समान हक मिलने में करीब 300 साल लग जाएंगे. तालिबान शासित अफगानिस्तान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को विश्वविद्यालय जाने से रोक दिया गया है, उन्हें शिक्षा का अधिकार तक नहीं मिल पा रहा है.  उन्होंने आगे कहा कि दुनिया भर में महिलाओं के अधिकारों का दुरुपयोग किया जा रहा है. उन्हें धमकी दी जा रही है. कानून का उल्लंघन किया जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने आगे कहा कि कई देशों में महिलाओं के यौन और प्रजनन अधिकारों को वापस लिया जा रहा है. 

एंटोनियो गुटेरेस ने आगे कहा कि कई जगहों पर स्कूल जाने वाली लड़कियों पर अपहरण और हमले का खतरा है. पुलिस उन कमजोर महिलाओं का शिकार कर रही है, जिन्हें उनकी रक्षा करनी चाहिए. ऐसे में महिलाओं को उनका हक मिलने में करीब तीन शताब्दियां लग जाएंगी. ऐसे में हम आपको दुनिया के विकसित देशों के कुछ आंकड़े बताते हैं, जिससे आप महिलाओं की मौजूदा स्थिति के बारे में अंदाजा लगा पाएंगे. दरअसल, महिलाओं के साथ रेप की घटना दुनिया भर में देखने को मिलती है. ऐसे मामलों में अधिकांश पीड़ित महिलाएं चुप्पी साध लेती हैं. न सिर्फ यह भारत का हाल है बल्कि दुनिया के सबसे विकसित कहे जाने वाले अमेरिका का भी यही हाल है. बता दें कि दुनिया के कई देशों में बलात्कार की रिपोर्ट बहुत कम दर्ज की जाती है. ऐसे में एक अनुमान के मुताबिक, दुनिया भर में लगभग 35% महिलाओं ने अपनी लाइफ में यौन उत्पीड़न का सामना किया होता है. इनमें 40% से कम महिलाएं मदद मांगती हैं. इनमें 10% से कम कानून की मदद लेती हैं. नतीजतन, ज्यादातर बलात्कारी सजा से बच जाते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में केवल 9% बलात्कारियों पर मुकदमा चलाया जाता है, और केवल 3% रेपिस्टों को जेल जाना पड़ता है. 97% बलात्कारी आज़ाद घूमते हैं.  वैसे तो महिलाओं से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामले दुनिया के हर कोने से सुनाई देते हैं लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक रेप की घटनाएं साउथ अफ्रीका से सामने आती हैं. यहां हर दिन औसतन 1400 रेप की घटनाएं होती हैं. देश के मेडिकल रिसर्च काउंसिल द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक,  2009 में, यहां लगभग चार पुरुषों में से एक ने बलात्कार किया है.  इस मामले में दुनिया के सबसे समृद्ध देश अमेरिका की भी हालत बेहतर नहीं है. यहां औसतन 1-2 मिनट में एक रेप की घटना होती है. अमेरिका में 16-19 वर्ष की महिलाओं के बलात्कार या यौन हमले का शिकार होने की संभावना अन्य महिलाओं की तुलना में चार गुना अधिक रहती है. एक रिपोर्ट के अनुसार इस देश में बलात्कार की शिकार 33% महिलाएं आत्महत्या के बारे में सोचती हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका में 70% रेप की घटनाओं को परिचित शख्स अंजाम देता है. 

रेप के मामले में, ये हैं टॉप 10 देश

बोत्सवाना – 92.93%
लेसोथो – 82.68%
दक्षिण अफ्रीका – 72.10%
बरमूडा – 67.29%
स्वीडन – 63.54%
सूरीनाम – 45.21%
कोस्टा रिका – 36.70%
निकारागुआ – 31.60%
ग्रेनेडा – 30.63%
सेंट किट्स एंड नेविस – 28.62%

Share Now...