Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरपुलिस लाइन से विकास भवन तक निकला एकता मार्च

पुलिस लाइन से विकास भवन तक निकला एकता मार्च

  • श्रद्धांजलि स्वरूप जनपद में आयोजित हुआ रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज जनपद में ऐतिहासिक राष्ट्रव्यापी अभियान रन फॉर यूनिटी के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता मार्च का भव्य आयोजन किया गया। यह एकता मार्च प्रात: 8:00बजे पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर लाइन बाजार, गांधी तिराहा, अम्बेडकर तिराहा होते हुए विकास भवन परिसर पर समाप्त हुई जहां पर स्थापित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा और क्रान्ति स्तंभ पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आमजनमानस के द्वारा माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया गया। पदयात्रा के दौरान महात्मा गांधी तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इस दौरान परिसर में बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर उपस्थित सभी के द्वारा सेल्फी ली गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद राज्यसभा डॉ.संगीता बलवंत जी रही। पदयात्रा में विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा, विधायक मडियाहूं डॉ.आर.के.पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिन्सूÓ, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोरमा मौर्या, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी वि./रा.राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, उपजिलाधिकारगण, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, परियोजना निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित आदि उपस्थिति रहें। पदयात्रा के दौरान हाथ में तिरंगा झण्डा लेकर सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे, भारत माता की जय जैसे नारो से माहौल को राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना से ओत प्रोत कर दिया। डॉ.संगीता बलवंत ने कहा कि लौहपुरूष वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जंयती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सम्पूर्ण देश में रन फार यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है, एक भारत श्रेष्ठ भारत के पथ पर चलना है। जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल नये भारत के वास्तुकार है, आज जनपद में उनकी जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत को एकता के सूत्र में बांधन का कार्य किया है। जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चरणों में नमन करते हुए कहा कि आज उनके त्याग, बलिदान को याद करने के लिए रन फार यूनिटी कार्यक्रम भव्य रूप में आयोजित किया गया। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।

Share Now...