Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अराजकतत्वों ने लगाई आग, तीन गुमटियां राख

खुटहन। प्रयागराज-शाहगंज राजमार्ग पर तिलवारी गांव में सोमवार की आधी रात अज्ञात अराजकतत्वों ने तीन गुमटियों में आग लग दिया। बचाव के लिए ग्रामीणों...
Homeअपना जौनपुरपुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ होलिका दहन

पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ होलिका दहन

  • एसएसपी ने दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

जौनपुर। जनपद में होली का पर्व परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार, 2मार्च की शाम रिजर्व पुलिस लाइन के प्रांगण में होलिका दहन का भव्य एवं विधि-विधान पूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पुजारी द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह ने होलिका पूजन कर ज्योति प्रज्वलित की और जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका दहन के पावन अवसर पर उपस्थित जनसमूह और पुलिस परिवार को संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि ‘होली का यह पर्व समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त कर अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ‘उन्होंने आम जनता से शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की। होलिका दहन के पश्चात उत्सव का माहौल और भी खुशनुमा हो गया। अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता और प्रशिक्षणाधीन सहायक पुलिस अधीक्षकों सहित पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक तरफ जहाँ पुलिस लाइन में उत्सव का माहौल दिखा, वहीं एसएसपी ने त्यौहार के दौरान जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस बल को मुस्तैद रहने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने आपसी भाईचारे के साथ इस उत्सव को मनाया।

Share Now...