Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस मुठभेड़ में दो अन्तर्जनपदीय शातिर चोर घायल, नौ गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में दो अन्तर्जनपदीय शातिर चोर घायल, नौ गिरफ्तार

  • दो तमंचा, चार जिदा कारतूस छ: किलो चांदी सहित एक लाख चार हजार नगदी बरामद

मुंगराबादशाहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर तथा क्षेत्राधिकारी क्राइम की निगरानी मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में थाना क्षेत्र के नीभापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास काछीडीह मोड़ पर हुई मुठभेड़ में 2 शातिर चोरों को गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने इस मुठभेड़ में कुल 9अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चांदी के आभूषण वजन करीब 6 किलो, 1 लाख 4 हजार रुपये नगदी, 2 तमंचे, 4 जिंदा कारतूस और चोरी में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण बरामद किए। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश और बिहार के बड़े शहरों में डेरा डालकर रहते थे, आसपास के जिलों में दुकानों की रैकी करते थे, और रात में चोरी के लिए सुनार की दुकानों को नकबज़नी करते थे। वाराणसी कैंट स्टेशन के पास उन्होंने ठहराव किया और मुंगराबादशाहपुर के अलावा सारनाथ (वाराणसी) और चंदौली में भी चोरी या चोरी का प्रयास किया था। चोरी की गई चांदी और आभूषणों को वे वाराणसी के एक गलाने वाले की दुकान पर बेचते थे।गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी गंभीर है, जिनमें विभिन्न धारा जैसे कि धारा 307(हत्या का प्रयास), 380(चोरी), 457(घर में चोरी), 411(चोरी की वस्तु रखने), 109/3(5) (सहायता), 25 आर्म्स एक्ट आदि शामिल हैं। मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी करवाई में थाना मुंगराबादशाहपुर के प्रभारी, स्वाट टीम के सदस्य और सर्विलांस सेल की टीम शामिल थी।इस कार्रवाई में चोरी की सामग्री और हथियार सहित 9 शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी ने बड़े कुख्यात चोरों के गैंग का भंडाफोड़ किया है और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।