जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने दस वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में हाजिर किया। प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद हाजिर नहीं होने पर सोमवार की रात कोतवाली पुलिस की तीन टीम बनाकर वारंटी अब्दुल समद निवासी कस्बा सैयदराजा, सेराज अहमद कस्बा पुरानी बाजार, राजकुमार निवासी कोढ़ा, राजेश कुमार निवासी कोढ़ा, राहुल कुमार निवासी मतरी, उमेश मतरी, चंद्र भूषण पराहित, श्याम बहादुर कोटवा, रमाशंकर करौरा, रामबहादुर देवरिया समेत दसों वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में हाजिर कर दिया। गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामप्रवेश कुशवाहा, उपनिरीक्षक वसीम रिजवी, उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, कांस्टेबल संदीप सिंह, विनोद यादव समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
पुलिस ने दस वारंटियों को किया गिरफ्तार

Previous article
Next article


