लाखों का सामान बरामद
मुंगराबादशाहपुर। पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का भारी मात्रा में सामान और नकदी बरामद की है। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गंगासागर मिश्रा व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे तरहटी तिराहा के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकास पटेल निवासी लतहरिया मंडी गेट के सामने, सोनू मौर्या मछलीशहर रोड साहबगंज तथा अजीत पटेल निवासी पकड़ी के रूप में हुई है।तीनों अभियुक्त थाना मुगराबादशाहपुर क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली है। पुलिस को बरामद सामान में 53.100किलोग्राम काजू, 19किलोग्राम इलायची, 29.400किलोग्राम रामदाना, 9 किलोग्राम लौंग, 11.200किलोग्राम बादाम, एक ग्राइंडर कटर मशीन तथा 2727 रुपये नकद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि बीते दिनों नगर के स्टेशन रोड स्थित पवन केसरवानी की किराना दुकान में हुई चोरी की घटना को तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक गंगासागर मिश्रा, का.पंकज मिश्र, का.दिनेश सोनकर, का.गोविंदा चौहान, का.आनंद कुमार सिंह, का.प्रदीप कुमार, का.जितेंद्र कुमार शामिल रहे।



