Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरपुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल; दो गिरफ्तार

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल; दो गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजानगंज थाना क्षेत्र के सरायपड़री गांव में शनिवार को एक व्यक्ति पर जानलेवा फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस मामले में पीड़ित अनुज मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बिजवत गांव निवासी प्रत्येक दुबे और विनय कुमार दुबे ने उसके घर पहुंचकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। आरोप है कि लौटते समय आरोपियों ने रास्ते में भी फायरिंग की थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया था। रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान भोगपुर-कटिहार मार्ग, प्रतापगढ़ बॉर्डर के पास पुलिस टीम को दो बाइक पर सवार चार संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश प्रत्येक दुबे के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने घायल बदमाश सहित विनय दुबे को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, .315 बोर का देशी तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा तथा एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी तरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही फरार बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share Now...