Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिसिया तांडव से मतदान हुआ प्रभावित : नदीम जावेद

पुलिसिया तांडव से मतदान हुआ प्रभावित : नदीम जावेद

जौनपुर धारा,जौनपुर। पूर्व विधायक नदीम जावेद ने आरोप लगाया कि मेरे गांव की जनता शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कर रही थी, कांग्रेस के कार्यकर्ता निर्धारित दूरी पर बैठ कर मतदाताओं की पर्ची बना रहे थे। इसी बीच खेतासराय पुलिस पहुंचकर बिना किसी कारण से पीटने लगी। पुलिस से बचने के लिए लोग घरों में भागे तो घर मे घुसकर पुलिस ने तांडव किया, जिसके चलते मतदान प्रभावित हो गया है। गौरतलब है कि शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के पारा कमाल गांव में सुबह से लोग मतदान करने के लिए निकल रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि खेतासराय की पुलिस अचानक पहुंची और घर में घुस के लोगों को मारने पीटने लगी। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक नदीम जावेद अपने गांव पहुंचे और लोगों से बातचीत के बाद इस मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। पूर्व विधायक नदीम जवेद ने कहा कि जिस तरीके से भाजपा नेताओं की इशारों पर लोगों को डराने धमकाने काम किया जा रहा है व लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

सपाइयों ने लगाया मतदान रोकने का आरोप

मुंगराबादशाहपुर। बूथ संख्या 326 मधुपुर गांव में समाजवादी पार्टी के एजेंट एवं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सपा के मतदाताओं को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। कुछ लोगों द्वारा जबरन ऐसा किया जा रहा है। इसकी सूचना जब समाजवादी पार्टी के नेताओं को मिली तो प्रशानिक अमले को फोन करने के साथ एक्स पर भी इसकी शिकायत की गई। सूचना मिलते ही बाहर खड़ी पुलिस भीतर पहुंच कर जानकारी ली। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और चेतावनी भी दिया। उधर,सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा मतदाताओं को मतदान करने से रोका जा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई।

मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों की रही पैनी नजर

लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों का भी जोश देखने को मिला जनपद के सरायख्वाजा प्राथमिक विद्यालय पर मतदान केंद्र का हाल जानने बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह यादव ने पहुंचकर मतदाताओं से बातचीत की और उन्हें खुलकर मतदान करने की अपील किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ने पर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसी विधानसभा के जगमलपुर प्राथमिक विद्यालय पर करंजाकला प्रतिनिधि सुनील यादव ने भी पहुंचकर मतदाताओं का हाल जाना और जलपान के साथ-साथ मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने लोगो को शांति और कानून के दायरे में रहकर मतदान करने की अपील की कहा कि किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ने पर आप बूथ एजेंट या सबंधित अधिकारियों का सहारा ले सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रधान संघ अध्यक्ष मतदान स्थल जंगीपुर खुर्द प्राथमिक विद्यालय पर मतदान किया और लोगो को संदेश दिया वोट डालने के बाद उन्होने मतदाताओं से कहा कि देश के निर्माण व लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक-एक वोट कीमती और जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। लोकतांत्रिक देश में एक आम आदमी की सबसे बड़ी ताकत होती है उसका मताधिकार। इसका प्रयोग कर वह अपने लिए एक बेहतर सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में हर योग्य व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। इसके साथ ही भाजपा नेता पुष्पराज सिंह सपा नेता राजबहादुर यादव, अजय विश्वकर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष संग्राम भारती बुथ बूथ पर जाकर मतदान स्थित का जायजा लिया।

Share Now...