Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरपुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने दलित को पीट

पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने दलित को पीट

  • तीन के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बामी गांव में बीती रात्रि करीब आठ बजे पुरानी रंजिश को लेकर उक्त गांव के दलित युवक सचिन गौतम पुत्र लालचन्द्र गौतम को गांव के ही दूसरी बिरादरी के दबंग रंजन सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह, रोहित तिवारी पुत्र समयनाथ तिवारी, मोहित उर्फ पंडित पुत्र समयनाथ ने लात-घूंसों व लाठी-डण्डों से मार पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया भेजवाया जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर उपरोक्तगण के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया ने बताया की दूसरे पक्ष को भी चोटें आयी हैं और दूसरे पक्ष का एनसीआर लिखा गया है।