जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नादिद ग्राम में हुआ था। उनके पिता झवेरभाई पटेल एक साधारण किसान माता लाडबाई एक साधारण महिला थीं। उन्होंने 1896 में अपनी हाईस्कूल परीक्षा पास की। स्कूल के दिनों से ही वे विद्वान थे। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उनके पिता ने उन्हें कालेज भेजने का निर्णय लिया था लेकिन वल्लभभाई ने कालेज जाने से इनकार कर दिया और घर पर ही रहकर अपनी कड़ी मेहनत से बैरिस्टर की उपाधि संपादन कर ली और साथ में देश सेवा में कार्य करने लगे। वल्लभ भाई पटेल देश के गृह मंत्री के रूप में पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय नागरिक सेवाओं आईसीएस का भारतीयकरण कर इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवाएं आईएएस बनाया। सरदार पटेल देश का भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान है। उनके मरणोपरांत वर्ष 1991 भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, शकील अहमद, आंनद मिश्रा, सुभाष पाल, कमाल आजमी, कौशल यादव, अमजद अली आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
पुण्यतिथि पर लौह पुरूष को दी गयी श्रद्धांजलि



