Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपीयू क्विज में पुनीत गुप्ता प्रथम

पीयू क्विज में पुनीत गुप्ता प्रथम

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में विश्व टी.बी.दिवस पर क्विज का आयोजन किया गया। इसमें 250से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पुनीत गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय परिसर के विशाल यादव को दूसरा तथा बी.एस.सी. (बी.जेड.सी.ई.एम.)के दिनेश यादव को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई.एम.एस.बी.एच.यू. के प्रो.गोपाल नाथ ने टी.बी.रोग के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी और कहा कि आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न तनाव टी.बी. का बड़ा कारण है। उन्होंने एक्स.डी.आर. टी.बी. के उपचार में फेज थेरेपी की संभावनाओं पर भी चर्चा की और टी.बी. के निदान हेतु विभिन्न परीक्षणों की जानकारी दी। संचालन माइक्रोबायोलॉजी की छात्राओं खुशी साहू और नीरा ने किया। स्वागत भाषण प्रो. राजेश शर्मा ने दिया, जबकि प्रो.श्रीप्रकाश तिवारी ने कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया। परिचय डॉ.इशानी भारती ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ.ऋषि श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ.दिनेश कनौजिया, डॉ.सिपाही लाल, डॉ.चन्द्रशेखर सिंह, डॉ.मारुति, डॉ.विजय शंकर पांडे, डॉ.अवधेश, डॉ.दीपक, डॉ.विवेक पांडे, डॉ.प्रतिमा और डॉ.श्वेता सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।