Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपीडीए के गठबंधन से भाजपा का होगा प्रदेश व देश से सफाया...

पीडीए के गठबंधन से भाजपा का होगा प्रदेश व देश से सफाया : डॉ.विवेक यादव

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ.विवेक रंजन यादव ने डोभी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों, शोषितों, वंचितों, दलितों, अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा नहीं कर पा रही है। देश व प्रदेश के हित में इन सरकारों को उखाड़ फेंकना होगा।पीडीए के गठबंधन से ही भाजपा सरकार का सफाया होगा। जन पंचायत कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष अवधनाथ पाल ने कहा कि देश में बेरोजगारी, मंहगाई, भष्टाचार चरम पर है। लोकतंत्र व संविधान खतरें में है। देश व संविधान को बचाने के लिए भाजपा को हटाना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि देश व लोकतंत्र को बचाने के लिए पीडीए को मजबूती से आगे बढ़ाना होगा। कार्यकर्ता गांव गांव जाकर भाजपा सरकार की असलियत को जनता को बताएं। जन पंचायत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय दत्त मौर्या, रामराज राजभर, अंबुज यादव, सुबास यादव, गुड्डू यादव, विजय बावरिया, सत्य नारायण यादव, सुरेश यादव, कमलेश यादव, देवेंद्र यादव एडवोकेट, डॉ.हरिराम, श्यामा यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share Now...