Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरपीएचसी में सुबह से घायल तड़पते रहे मरीज नहीं आये डॉक्टर

पीएचसी में सुबह से घायल तड़पते रहे मरीज नहीं आये डॉक्टर

  • कोरापटटी मे हुए मारपीट मे तीन हुए थे घायल
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंरजाकला का मामला

जौनपुर धारा, करंजाकला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला परिसर में मारपीट गम्भीर रूप से घायल तीन लोग सुबह से 10 बजे तक तड़पते रहे। लेकिन प्रभारी चिकित्सक नहीं आए और घायलों ने हंगामा मचाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोरापटटी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की सुबह 6 दबंगों ने धारदार हथियार लेकर एक परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें 52 वर्षीय अरविन्द निषाद व उनकी पत्नी 48वर्षीय चंद्रावती निषाद व 35वर्षीय रूकमीना व अजय निषाद घायल हुई थी जिसमें अरविंद की हालत नाजुक बनी हुई थी। घायलों के सरायख्वाजा थाने पहुंचे पर पुलिस ने उन्हें मेडिकल व उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करजाकंजा भेज दिया। घायल  सुबह 7 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और तब से वहां बैठे रहे। इस दौरान लगातार चिकित्सा अधिकारी से सम्पर्क साधने की कोशिश भी की गई लेकिन 10 बजे तक मरीज की हालत बिगड़ती दिखी और वैसे ही घायल तड़पते रहे। हालांकि सूचना मिलते ही फरमासिस्ट पहुंचे। और उपचार के लिये वह चिकित्सा प्रभारी अरूण यादव का इंतजार करते रहे। लेकिन वह नहीं आए तो मरीजों ने हंगामा खड़ा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चिकित्सा प्रभारी अक्सर नदारत रहतें है और परिसर में मिले सरकारी आवास पर भी नहीं दिखाई पड़ते। जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं यह भी मालूम हुआ कि फार्मासिस्ट के भरोसे पीएचसी चल रहा है। इस मामले की कई बार शिकायत सीएमओ से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की हुई। वहीं थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Share Now...