― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में बुधवार को अधेड़ की पीट पीट हत्या करने के सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार के मुताबिक उक्त गांव के पलकधारी की हत्या के आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस लगातार जगह जगह दबिश डाल रही थी। बुधवार देर रात मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त मामले के सभी पांचों आरोपी जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर टेकारी मोड़ पर कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष मयफोर्स मौके पर पहुँचकर सभी को दबोच लिए। पकड़े गए आरोपितों में शिवकुमार, करन उर्फ शनि, सचिन उर्फ अर्जुन, गोविंद व नीलेश गौतम के विरुद्ध धारा 147, 323, 504, 506, 304 आईपीसी की धाराओं में दर्ज मुकदमे के आधार पर जेल भेज दिया।

Share Now...