Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरपांच किलो गांजा व 80 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त...

पांच किलो गांजा व 80 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 5 किलो गांजा तथा 80 लीटर आमिश्रित कच्ची शराब बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक नवागत पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना स्थानीय टीम बनाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में अवैध वाहन व संदिग्ध ब्यक्तियो की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के मछलीगांव पुराने ईंट भट्ठे के पास से 5 किलो नाजायज गांजा के साथ उक्त ग्राम पंचायत निवासी शशिकेश उर्फ गोलू शुक्ला पुत्र अजय प्रकाश उर्फ नन्हे शुक्ला तथा द्वितीय टीम प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने अपने हमराही कांस्टेबल के साथ मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के सरायगुंजा तिराहे से 80 लीटर आमिश्रित कच्ची शराब के साथ उक्त ग्राम पंचायत न्िावासी शैलेन्द्र यादव पुत्र स्व. राम अभिलाख को गिरफ्तार करते हुए बिभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर दोनों अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेज दिया है।

Share Now...