जौनपुर। चंदवक थाना में पहचान छिपाकर मुस्लिम युवक ने अनुसूचित जाति की किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर लगभग 14माह पूर्व दुष्कर्म कर चुपके से वीडियो रिकार्डिंग कर ली। हकीकत सामने आने के बाद किशोरी के दूरी बना लेने पर हाल ही में आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रचलित कर दिया। किशोरी के मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चिह्नित किए गए आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गत 11जुलाई को अनुसूचित जाति की महिला ने थाने में आकर प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि पिछले वर्ष मनीष नामक एक युवक उसकी पुत्री के संपर्क में आया। उसने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। वह उससे बातें करने लगी। चुपके से उसने अश्लील वीडियो बना लिया था। उसकी सच्चाई जानने के बाद मेरी पुत्री ने उससे दूरी बना ली। आरोपित ने पुत्री की अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रचलित कर दिया है। इंटरनेट मीडिया में पुत्री की फोटो अपलोड कर आपत्तिजनक कमेंट करते हुए जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर मनीष पुत्र व पता अज्ञात के विरुद्ध गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, आइटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई। छानबीन के दौरान आरोपित के रूप में थाना क्षेत्र के कोपा गांव का निवासी मुस्लिम संप्रदाय का कल्लू चिह्नित किया गया। युवती के साथ दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई। ऐसे में दर्ज मुकदमे में उसे नामजद करते हुए दुष्कर्म, पाक्सो व एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाकर आरोपित की तलाश में दबिश शुरू कर दी गई। उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र दत्त व उनके हमराहियों ने मिले सुराग पर आरोपित कल्लू को कोपा गांव के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
पहचान छिपाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार


