Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरपल्स पोलियो अभियान को लेकर आयोजित हुई बैठक

पल्स पोलियो अभियान को लेकर आयोजित हुई बैठक

जौनपुर धारा, खेतासराय। पल्स पोलियो अभियान के संदर्भ में मंगलवार को ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक सोंधी खण्ड विकास कार्यालय में हुई। जिसमें अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने पर चर्चा हुई। बीडीओ नंदलाल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इस दौरान बच्चों के टीकाकरण और पल्स पोलियो पर चर्चा करते हुए माइक्रो प्लानिंग उसके क्रियान्वयन और प्रचार प्रसार के संबंध में जानकारी दी गई। बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी ने टीकाकरण से झिझक और इनकार करने वाले परिवारों की सूची उपलब्ध कराया। बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग, पशुपालन विभाग, डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ के बीएमसी उपस्थित थे।

Share Now...