Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपरीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

  • मदरसा एजाजुल उलूम का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह

जौनपुर धारा, खेतासराय। रविवार को नगर के मदरसा एजाजुल उलूम परिसर में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ कुरआन की तेलावत तथा हम्द पाक से हुआ। कार्यक्रम में मदरसे के छात्र मोहियउद्दीन काजी, मोहम्मद अरसलान, तथा छात्राओं में फिजा बानो, तहरीम फातमा, कुलसुम शिफा बानो, फिजा खां ने नातिया कलाम तथा तकरीर और संवाद पेश किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वसीम अहमद, मोहम्मद असलम खान, इंजीनियर मोहम्मद आबिद, आफाक खान, इंतखाब अंसारी, सभासद  ग्यास अहमद, जमीर अहमद शाह द्वारा छात्र छात्राओं को मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मदरसा एजाजुल उलूम की वार्षिक परीक्षा में एलकेजी में प्रथम स्थान तूबा बानो, द्वितीय स्थान गुलाम वारिस तृतीय स्थान मोहम्मद अहमद, यूकेजी में प्रथम मुहम्मद आरिफ द्वितीय गुलनाज बानो तृतीय स्थान जारा बानों, कक्षा एक में प्रथम शाहीन बानो, द्वितीय स्थान रोजी बानो, तृतीय अबु तलहा अंसारी रहे। कक्षा दो में प्रथम स्थान आएशा बानो, द्वितीय मोहम्मद यासिर, तृतीय लाइबा बानो, कक्षा 3 में प्रथम अलीजा बानो, द्वितीय आत्तेफा बानो, तृतीय अलशिफा बानो, कक्षा 4 में प्रथम जन्नत खातून, द्वितीय मोहम्मद हामिद रजा, तृतीय सरीना खातून, कक्षा 5 में प्रथम नीलोफर, द्वितीय फिजा बानो, तृतीय मनतशा बानो, गर्ल्स सेक्शन में कक्षा 6 प्रथम आएशा बानो द्वितीय हलीमा बानो, तृतीय तस्कीन फातमा, कक्षा 7 में प्रथम जोया खान, द्वितीय कुलसुम, तृतीय तहरीम बानो तथा कक्षा 8 में रोजी बानो  ने प्रथम स्थान ने पुरस्कार की ट्राफी अतिथियों के हाथों प्राप्त किया। इसके अलावा मदरसा के यूकेजी की छात्रा सायरा बानो, कक्षा तीन के ओसामा यजदानी तथा कक्षा 6 की आयशा बानो को उनकी विद्यालय में शानदार उपस्थिति के लिए सम्मानित किया गया। संचालन कार्यक्रम सयोजक सैयद तारिक व हाफिज जुबैर अहमद ने संयुक्त रूप से  तथा अध्यक्षता सैयद ताहिर ने किया।

Share Now...