Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपरमात्मा के दिये मनुष्य शरीर को बर्बाद न करें : पंकज महाराज

परमात्मा के दिये मनुष्य शरीर को बर्बाद न करें : पंकज महाराज

जौनपुर। शाकाहारी बनाने, शराब छुड़ाने, चरित्र उत्थान, सामाजिक समरसता लाने, अच्छे समाज के निर्माण के लक्ष्य को लेकर सन्त पंकज महाराज की अगुवाई में जनजागरण यात्रा जौनपुर में गतिमान है। कार्यक्रम में विकास खण्ड सिरकोनी के ग्राम रासीपुर के साईं बाबा मन्दिर मैदान में यात्रा ने पड़ाव किया। सत्संग मंच पर सन्त ने आगन्तुकों का अभिवादन किया, तत्पश्चात् ऋशिदेव श्रीवास्तव, अरुण कुमार वर्मा, कमलेष यादव, विनोद यादव, अषोक कुमार यादव, सुखराम यादव आदि ने पुष्पहार भेंट कर महाराज जी का स्वागत किया। सन्त पंकज ने अपने सम्बोधन में कहा न जाने किस महात्मा की दया हो गई, किस जन्म के पुण्य उदय हो गये, परमात्मा ने आप को मनुष्य शरीर दे दिया। अब आप इसको बर्बाद न करें। सन्तों द्वारा जारी की गई सुरत-शब्द योग (नाम-योग) साधना को करके अपनी आत्मा का कल्याण करा लें। आत्मायें आकाशवाणी, अनहदवाणी, कलमा पर उतार कर लाई गई हैं। अब इसका सम्बन्ध शब्द यानि नाम से छूट गया इसलिये इसे अब बोध नहीं रहा कि वह कहां से आई है और उसका वास्तविक मालिक कौन है? वह जन्म-मरण के बंधन से कैसे छूटेगी? सन्त सत्गुरु भ्रमण करके आत्माओं के जागरण का काम करते हैं और साधना का मार्ग बताकर बन्धनों से मुक्त करते हैं। अपनी आत्मा का कल्याण कराना असली मानव धर्म है। इस सनातन मार्ग को लोग भूल गये।