― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपति की मौत की खबर पाते ही पत्नी पर टूटा दुखों का...

पति की मौत की खबर पाते ही पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़

जौनपुर धारा, जौनपुर। बीती रात सुइथाकला क्षेत्र के रूधौली बाजार में देर रात हुई पिकप और रोडवेज की जोरदार भिड़ंत में मृत चालीस वर्षीय पिकप चालक नीरज तिवारी की मौत की खबर पाते ही पत्नी अनीता पर दुखों का पहाड़ टूट गया। रूधौली गांव निवासी पति नीरज अपने पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी की दो संतानों में सबसे बड़ा था। पांच साल पहले हुई पिता की मौत के बाद दोनों भाई अलग अपनी दुनिया चला रहे थे। मृतक वाहन चालक का काम करके किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।इसी बीच बुधवार देर रात लगभग साढ़े आठ बजे पिकप चलाते समय रूधौली बाजार में रोडवेज बस से हुई। जोरदार टक्कर में अपनी जान गंवा बैठा। बताया जा रहा है कि टक्कर आमने-सामने इस कदर हुआ कि पिकप का अगला हिस्सा इस कदर पिचक गया कि मृतक के मृत शरीर को पुलिस द्वारा जेसीबी के सहारे पिकप को कटवा कर निकालना पड़ा। फ़िलहाल उस भिड़ंत में रोडवेज बस चालक को हिरासत में लेते हुए पुलिस लाश को कब्जे में ली। दूसरे दिन गुरुवार को लाश पोस्टमार्टम हेतु जिले पर भेजी। इधर गांव में इसकी खबर पहुंचते ही पत्नी बेहोश हो गई। उस पर दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा। मृतक के ऊपर पत्नी समेत चार बेटियों श्रेया, दिपांशी, मानसी और लक्ष्मी तथा तीन वर्षीय बेटे सात्विक के परवरिश की जिम्मेदारी थी। बड़ी बेटी श्रेया क्षेत्र के स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है। पति की मौत से वह विक्षिप्त सी हो गई। बच्चों की शिक्षा दीक्षा को कौन कहे उनकी परवरिश ही विकट समस्या के रूप में आकर खड़ी हो गई। हर किसी को उसके पहाड़ सी जिंदगी की चिंता सताए जा रही थी।

Share Now...