Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा

डीएम ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देशजौनपुर। डॉ.दिनेश चन्द्र ने 18मार्च को आयोजित बैठक में किसानों के हित में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की...
Homeअपना जौनपुरपंचायत निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण में जौनपुर को द्वितीय स्थान

पंचायत निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण में जौनपुर को द्वितीय स्थान

जौनपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य में जनपद जौनपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि विशेष रूप से ई-बीएलओ एप के माध्यम से सर्वाधिक मतदाता प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए मिली है। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जुलाई 2025 से अप्रैल 2026 तक चलाए गए पुनरीक्षण अभियान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए बेहतर परिणाम हासिल किए। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के नेतृत्व में हुए इस कार्य की सराहना करते हुए आयोग द्वारा जनपद को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय निर्वाचन कार्य में लगे सभी कार्मिकों के परिश्रम और समर्पण को दिया। इससे पूर्व भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ बीएलओ—रविश मौर्या, विजय कुमार, विमलेश कुमार विश्वकर्मा, शैलेन्द्र कुमार भास्कर, रामबहादुर यादव, सत्यव्रत सिंह, गौरव कुमार एवं रामबचन यादव—को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया था। जिलाधिकारी द्वारा नियमित समीक्षा, स्थलीय निरीक्षण एवं कार्मिकों के उत्साहवर्धन से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।

Share Now...