Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरपंचायत निर्वाचक नामावली के अंतर्गत फीडिंग कार्य की डीएम ने की समीक्षा

पंचायत निर्वाचक नामावली के अंतर्गत फीडिंग कार्य की डीएम ने की समीक्षा

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने एस.आई.आर., स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित किए जाने की प्रक्रिया का विकास खण्ड कार्यालय सिरकोनी में आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने पंचायत निर्वाचक नामावली के अंतर्गत फीडिंग कार्य की समीक्षा भी की और निर्देश दिए कि फीडिंग ससमय पूर्ण कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण किए जाने के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि समस्त बीएलओ वितरण के कार्य को शीघ्र अतिशीघ्र शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करे, इसके साथ ही ऐप पर फीडिंग भी कराई जाए। उपस्थित कार्मिकों से नामावली संशोधन, दावे-आपत्तियों के निस्तारण तथा आवश्यक अभिलेखों की जानकारी प्राप्त की और सभी को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया में शत-प्रतिशत शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल, एडीओ पंचायत, कर्मचारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।