जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को ‘संविधान दिवस‘ के अवसर पर जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना की पाठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिष्ठान के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया, जिसे उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा दोहराया गया। इस अवसर पर उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि आज जरूरत इस बात कि है कि जन-जन तक संविधान की जानकारी उससे प्राप्त मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में भारतवर्ष के हर नागरिक को जानकारी हो। तब जाकर आने वाले दिनों में संविधान दिवस का यह दिन एक उत्सव के रूप में मनाये जाने कि परिकल्पना साकार होगी। हम सभी लोग भारतीय संविधान के द्वारा यानि विधि के शासन के द्वारा शासित होते है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया गया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

Previous article
Next article


