Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

जौनपुर। महराजगंज थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले में वांछित चल रही एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अभियुक्ता को बदलापुर चौराहे के पास से दबोचते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत दो मुकदमों में वांछित अभियुक्ता शिप्रा जायसवाल पत्नी दीपक कुमार धार्या, पुत्री राजकुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता मूल रूप से 229-ए चक्शा हुसैन पंचपेडवा थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर की निवासी है, जबकि वर्तमान में वह लखनऊ के आलमबाग रेलवे कॉलोनी एवं कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में रह रही थी। पुलिस के अनुसार अभियुक्ता के विरुद्ध थाना महराजगंज में मु.अ.सं.03/2025 एवं 170/2024 दर्ज है, जिनमें उस पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने, अमानत में खयानत और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप हैं। लंबे समय से फरार चल रही अभियुक्ता की तलाश पुलिस को थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्ता को न्यायालय में पेश किया, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उप निरीक्षक देव कुमार चौबे, कांस्टेबल शिवांशु ओझा, कांस्टेबल संजय एवं महिला कांस्टेबल सोनम पटेल रहीं।

Share Now...