Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनौकरी दिलाने के नाम पर किया 12 लाख की ठगी

नौकरी दिलाने के नाम पर किया 12 लाख की ठगी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव में तीन अभियुक्त नौकरी दिलाने व जालसाजी कर 12 लाख रुपए लेकर के फरार होने के बाद उनके घरों पर पुलिस ने नोटिस चस्पा की है। जानकारी के अनुसार सत्यम यादव पुत्र हौसिला प्रसाद यादव निवासी मल्हनी, नरसिंह सिद्धार्थ पुत्र रामचंद्र, कु. बबीता पुत्री रामचंद्र निवासी अफलेपुर थाना सरायख्वाजा को शैलेश मौर्या पुत्र सूर्यपाल मौर्या निवासी जमालपुर थाना सरायख्वाजा ने अपनी पत्नी दीपिका मौर्या को नौकरी दिलवाने के लिए उपरोक्त लोगों को 12 लाख रुपए व समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाणपत्र एक वर्ष पूर्व दिया था। उपरोक्त लोगों द्वारा नौकरी न लगवाने पर शैलेश मौर्या ने अपने पैसे उन लोगों से मांगने लगा तो वे पैसा व शैक्षणिक मूल्य प्रमाण पत्र देने में आनाकानी करने लगे। शैलेश मौर्या ने इसकी सूचना सरायख्वाजा पुलिस को देकर बताया कि दीपिका मौर्या की नौकरी लगवाई न तो शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र वापस किया और न ही 12 लाख रुपए वापस किया। शैलेश मौर्य ने 3 लोगों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई जिसमें न्यायालय द्वारा धारा 419, 420, 406, 506, पंजीकृत के तहत विवेचना अपराध नि. शेषनाथ शुक्ला द्वारा जाँच करने पर अपराध में संलिप्त पाए जाने पर अभियुक्त पर बार-बार दबिश दिया गया। जब आरोपी नहीं मिले तब अभियुक्त गणों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू में जीआरपी फरार होने पर अधिपत्र प्राप्त कर शनिवार को शेष नाथ शुक्ला मय हमराह अभियुक्तों के गाँव मोहल्ले में डुग्गी बजाकर के न्यायालय द्वारा फरार घोषित करने के ऑडिट को गांव वालों को बताकर के नोटिस अभियुक्तों के मकानों पर व स्कूल में चस्पा कराया।

Share Now...