
परिजनों में छाया मातम, रोजी-रोटी के लिए नोएडा में करता था नौकरी
जौनपुर धारा, जौनपुर। नोएडा शहर में नौकरी करने गए सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नरौली गांव के एक युवक की शनिवार को छत से गिरने पर दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि नरौली गांव निवासी रामचरन यादव का 25 वर्षीय पुत्र पंकज यादव विगत 3 वर्षों से नोएडा में रहकर एक निजी स्मार्टफोन कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार शाम वह जब छत पर बैठा था इसी दौरान वह छत से गिर गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि पंकज भ्ााइयों में दूसरे स्थान पर था। पंकज के बड़े भाई की शादी बीते वर्ष हो चुकी थी। घर का खर्च पंकज वहन करता था। पंकज की मौत से घर का जलता हुआ चिराग बुझ गया। पंकज के परिवार में भाई और बहन को मिलाकर कुल 6 लोग थे जिसमें से दो लोगों की शादी हो गई थी। शनिवार शाम को पंकज छत पर टहलने के लिए गया हुआ था और इसी दौरान व छत की इमारत से नीचे गिर गया जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। वहीं दर्दनाक मौत की घटना से पंकज के पिता रामचरन और उनकी माता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। रामचरन ने बताया कि पंकज की शादी का योजना बनाई जा रही थी। मौत की खबर ने सारे अरमानों को तहस-नहस कर दिया। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में मायूसी छा गई है। सुबह से ही शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है।



