शाहगंज। शनिवार की शाम को नीट का परीक्षा परिणाम आते ही नगर में हलचल सी मच गई और चारों तरफ खुशी की लहर सी छा गई। नगर की होनहार बिटिया समृद्धि अग्रहरि की नीट के परीक्षा परिणाम में सफल होने के मौके पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। नगर की अनेकों सामाजिक संस्थाओं के संरक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी मनोज अग्रहरि एवं नूपुर गुप्ता की सुपुत्री समृद्धि अग्रहरि ने नीट के परीक्षा के ऑल इंडिया रैंक में 7786 एवं कैटगरी रैंक में 3613वां स्थान प्राप्त करके जौनपुर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। समृद्धि को 720 में से 562 अंक मिले हैं। बातचीत में उन्होंने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। एक बड़े भाई और एक छोटे भाई के साथ ही पली बढ़ी समृद्धि बचपन से ही पढ़ाई में अत्यंत कुशाग्र एवं तीव्र बुद्धि की थी। उसकी इस उपलब्धि से संपूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है। परीक्षा परिणाम घोषित होने की सूचना प्राप्त होते ही उनके पिता मनोज अग्रहरि (मनोज ड्रेसेज) के आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बिटिया की सफलता से पूरे नगर एवं परिवार में हर्षोल्लास एवं हर्ष का माहौल है। तथा परिजन एवं शुभचिंतक मिठाई बाट कर खुशी का इजहार कर रहे हैं। मेधावी बिटिया समृद्धि बचपन से ही होनहार बुद्धि की थी,और बहुत कम उम्र में मिली इस सफलता से पूरा परिवार जश्न के माहौल में है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
नीट के परिणाम में शाहगंज की होनहार बिटिया समृद्धि ने लहराया परचम

Next article


