जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पर वृहस्पतिवार को नि:क्षय दिवस मनाया गया। चिकित्सकों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और 46 लोगों के टीबी जांच के लिए सैंपल इकट्ठा किए। सिद्दीकपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पर नि:क्षय दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र से सटे दर्जनों गांव से लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान कई लोगों के सांस फूलने, बुखार आने जैसी बीमारियों पर उन्हें सुझाव और बचाव के रास्ते भी बताए गए। लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे डॉ. विवेक ने बताया कि सांस फूलने, बुखार, भूख ना लगना जैसी तमाम समस्या को लेकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और लोगों को बीमारियों से बचने और नियमित आहार लेने के बारे में जानकारी दी गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने बताया कि नि:क्षय दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला के साथ-साथ कुल 16 अन्य हेल्थ सेंटरों पर भी कैंप लगाया गया था और लोगों का वहां पर भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह दिवस प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जा रहा है। सरकार का यही मंशा है कि आने वाले सालों में इस गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म कर लोगों को स्वस्थ किया जाए। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डॉक्टर शबीना, फार्मासिस्ट सत्यलाल यादव, धीरज देव मिश्रा, वार्ड बॉय शिवम मौर्य, रजनी, प्रमोद यादव, रविकांत, अमित वर्मा, गौरव यादव समेत अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
नि:क्षय दिवस पर हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 46 लोगों का लिया गया सैंपल

Previous article
Next article


