Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeमनोरंजनदेवोलीना भट्टाचार्जी ने की शहनवाज संग शादी

देवोलीना भट्टाचार्जी ने की शहनवाज संग शादी

14 दिसंबर को टेलीविजन की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। देवोलीना जिम ट्रेनर शहनवाज शेख संग रिलेशनशिप में थीं। देवोलीना और शहनवाज ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। वहीं अब कपल ने शादी करके अपने नए रिश्ते की शुरूआत की है। शादी के बाद से ही देवोलीना सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बीच लोगों को अभिजीत बिचुकले भी याद आने लगे हैं। अभिजीत बिचुकले बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए थे। इस सीजन देवोलीना भट्टाचार्जी भी सीनियर के तौर घर के अंदर गई थीं। शो में बिचुकले की देवोलीना से काफी बनती थी। हालांकि, कई मौकों पर देवोलीना उन पर भड़क भी जाती थीं। लेकिन बिचुकले किसी ना किसी तरह उन्हें मना लेते थे। वीकेंड का वार पर सलमान खान भी बिचुकले और देवोलीना का मजे लेते रहते थे। इसलिये जब देवोलीना की शादी की खबर सामने आई, तो सोशल मीडिया महारिथों को सबसे पहले बिचुकले याद आए। इण्टरनेट पर बिचुकले और देवोलीना का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। इस वीडियो के जरिये यूजर्स ने बिचुकले और देवोलीना की गहरी दोस्ती दिखाने की कोशिश की है। बिग बॉस कंटेस्टेंट के वीडियो पर फनी कमेंट्स भी आ आने लगे। वैसे अगर दिन बोरिंग जा रहा है, तो ये वीडियो देख कर ठहाके लगा सकते हैं। देवोलीना और शहनवाज शेख की मुलाकात जिम में हुई थी। शहनवाज शेख, देवोलीना के घर के पास वाली जिम में ट्रेनर हैं। जब साथिया सेट पर देवोलीना का एक्सीडेंट हुआ, तो शहनवाज ने रीकवर होने में उनकी मदद की थी। बस इसी तरह धीरे-धीरे उनमें प्यार हो गया और अब शादी भी कर ली। वहीं बात करें अभिजीत बिचुकले की, तो वो महाराष्ट्र, सतारा जिले के रहने वाले है। बिग बॉस 15 से पहले मराठी बिग बॉस सीजन 2 में नजर आ चुके हैं। बिग बॉस के सेट से उन्हें चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। इस कंट्रोवर्सी के बाद ही उन्हें सलमान खान के शो पर आने का मौका मिला था। अभिजीत बिचुकले खुद को पॉलिटिशियन भी बताते हैं।