Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर पांच फरवरी को

निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर पांच फरवरी को

  • हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट द्वारा मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट द्वारा पांच फरवरी को मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें शकुंतला हॉस्पिटल प्रयागराज, लायंस क्लब प्रयागराज के डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य शिविर का हिस्सा बनेगीं। हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट के डायरेक्टर व स्वास्थ्य सलाहकार डॉ.सुधाकर दुबे ने बताया कि शकुंतला अस्पताल, सिविल लाइन, प्रयागराज, लायंस क्लब प्रयागराज अनुपम व हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट कोदहूं, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अस्पताल के अनुभवी व योग्य डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। शिविर का आयोजन दिनांक 5 फरवरी दिन रविवार को सुबह 9:00बजे से दोपहर 3:00बजे तक है। इसमें महिलाओं से सम्बंधित बीमारी, आंख का चेकअप, दांत की जाँच और सामान्य बीमारियों हेतु डॉक्टर परामर्श देंगे और कुछ जरूरी दवाइयां, जरूरी टेस्ट जैसे ईसीजी,शुगर की जांच, ब्लड प्रेशर, आंख की जांच भी नि:शुल्क की जाएगी।