Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरनारायण पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ विज्ञान प्रदर्शनी

नारायण पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ विज्ञान प्रदर्शनी

जौनपुर धारा, सिकरारा। नारायण पब्लिक स्कूल मानशाहपुर में शुक्रवार को आयोजित एक दिवशीय विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली व दिया बनाओ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रदर्शनी में साक्षी पटेल व श्रावणी यादव का स्मार्ट विलेज ने सभी का मन मोह लिया। इस प्रदर्शन ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि श्रेया सिंह व उनकी टीम द्वारा बनाया गया चंद्रयान द्वितीय माडल को दूसरा व खुशी गुप्ता की टीम द्वारा बनाई गई ला आफ मोसन के प्रदर्शन को तीसरा स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता व दिया बनाओ प्रतियोगिता में ब्लू हाउस की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में तीनों चरणों में कुल 49 टीमों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय परिसर के मैदान में सुबह नौ बजे से ही छात्रों की टीम प्रदर्शन में जुट गई। प्रबंधक राज नारायण सिंह ने मां सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों की वैज्ञानिक समझ और क्षमता का आंकलन किया जाता है। विजेता व उपविजेता छात्रों को प्रबंधक राज नारायण सिंह व डायरेक्टर आशुतोष सिंह ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णयको में अनीता सिंह, सौम्या सिंह, रणवीर सिंह व आदित्य सिंह प्रमुख थे। इस अवसर पर शरद सिंह, सुशील सिंह, आलोक सिंह, अभिषेक सिंह विकास, सुनील सिंह सहित भारी संख्या में अभिभावक मौजूद थे। संचालन प्रधाचानार्य सुशांत मजूमदार ने किया।

Share Now...