जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में 16 जनवरी की शाम करीब सात बजे एक नाबालिक लड़की (14) खेत की तरफ जा रही थी तभी गांव का ही पंडित पाल रास्ता रोककर उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा और मना करने पर गाली-गलौज करने लगा। सोमवार को उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पंडित पाल के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।
नाबालिक से छेड़खानी, विरोध करने पर भाई को पीटा
जौनपुर धारा, जौनपुर। थानागद्दी क्षेत्र के गांव चक रामनगर में बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ ने भाई को पीट दिया। पीड़ित की मां चंद्रावती पत्नी शिवकुमार सोमवार को सुबह क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा से शिकायत पत्र सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कहाकि पड़ोसी मनबढ़ है। जब मेरी लड़की पढ़ने जाती है तो अश्लील हरकतें करता है और लड़का विरोध करता है तो इससे खुन्नस खाए मनबढ़ ने बेटे विकास को रविवार को जमकर पीट दिया। चोट के निशान अभी भी मौजूद है। पति मुंबई में रहकर नौकरी करते है। घर पर अकेली रहने के कारण मनबढ़ आए दिन परेशान करता है। वहीं शिवकुमार ने भी सोशल साइटों, क्षेत्रीय लोगों से परिवार की मदद की अपील की। इस संबंध में चौकी इंचार्ज रोहित मिश्र ने बताया कि पहले मामला चौकी पर आया था तब जमीन को लेकर विवाद था। छेड़खानी, मारपीट मामले की जानकारी नहीं है।



