Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगायत्री महायज्ञ के पहले दिन निकाली गयी कलश यात्रा

गायत्री महायज्ञ के पहले दिन निकाली गयी कलश यात्रा

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देल्हुपुर में माँ काली मन्दिर से मंगल जल कलश यात्रा महिलाओं द्वारा निकाली गयी। सोमवार से यज्ञ प्रारंभ हो गया जिसकी पूर्णाहुति गुरुवार को किया जायेगा। पीत वस्त्रों में महिलाएं पुरुष, बच्चे व बच्चियाँ गायत्री माता का कलश सिर पर धारण कर नारा लगाते हुए अपना अपना करो सुधार मिट जायेगा भ्रष्टाचार। अगर रोकना है बरबादी बंद करो खर्चीली शादी। क्षेत्र में जागरूकता का संदेश देते हुए माँ काली मन्दिर से निकल कर शुदनीपुर, सदलपुर, सोईथा, शीतलगंज के रास्ते से देल्हुपुर कार्यक्रम स्थल पहुंची जहाँ पर कलश पूजन एवं आरती यज्ञाचार्य द्वारा कराया गया। पंडित कमलेश मिश्र ने कहाकि यह कलश समृद्धि को बढ़ाता है इसलिए महिलाओं को कलश धारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है। जन्म जन्मांतर के पापों का क्षय होता है। यज्ञ में मुख्य रुप से पडित ब्रम्हदेव मिश्र, लालमणि मिश्र, श्याम नारायण शुक्ल, शिवसमुझ मिश्र, अशोक मिश्र, छोटे लाल यादव, विजय यादव, देवेन्द्र मिश्र, जगदीश मिश्र, कौशलेंद्र मिश्र, शिवेन्दु मिश्र सहित सैकड़ों महिलाएं बच्चे बच्चियां व पुरुष रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील मिश्र ने किया।