जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला पुलिस द्वारा शनिवार को एक अन्तर्जनपदीय चोर नाजायज असलहे व जिन्दा कारतूस संग गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए चालान न्यायालय को भेज दिया। उक्त कार्रवाई पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान 315बोर के नाजायज असलहे व एक जिन्दा कारतूस संग गिरफ्तारी के बाद किया गया। बतौर पुलिस शनिवार को पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर रही थी, कि उसी दौरान थाना क्षेत्र का भेला गांव निवासी निरंजन गौतम 22 पुत्र तेजबहादुर एक अदद 315 बोर के नाजायज असलहा और एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। छानबीन के दौरान वह खुटहन थाना क्षेत्र के अलावा अन्तर्जनपद सुल्तानपुर और अम्बेडकर नगर में चोरी के मामले में आरोपी निकला। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी का चालान न्यायालय को भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय और हमराहियों में हेडकान्सटेबल अजय सिंह और कान्सटेबल शरद वैश्य शामिल रहे।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
नाजायज असलहे संग अन्तर्जनपदीय चोर धराया, हुआ चालान
Previous article
Next article


