Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ट्रेलर व पिकअप में हुई टक्कर, ट्रेलर घुसा घर में, टूटी दीवार

जौनपुर। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार भोर में मूर्खा गांव के पास ट्रेलर व पिकअप में आमने सामने टक्कर हो गई। ट्रेलर असंतुलित हो...
Homeअपना जौनपुरनहर ओवरफ्लो करने से किसानों के खेतों-फसलों में घुसा पानी

नहर ओवरफ्लो करने से किसानों के खेतों-फसलों में घुसा पानी

  • गेहूं सरसो के फसलो की जड़े सड़ने की आशंका
  • सरायख्वाजा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवो का मामला

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शारदा सहायक खण्ड-32 नहर से निकलने वाला देवकली मंगतपुर माइनर से पानी ओवर फ्लो करने से  आधा दर्जन गांवों में किसानों के खेतों की फसलों में पानी घुस गया। जिससे किसानों को फसल की जड़े सङने की आशंका व कम पैदावार का भय सताने लगा है। बता दें कि शारदा सहायक खण्ड 32राजेपुर हेड से खम्भौरा गांव होते हुए देवकली भटानी होते हुए कुकुङीपुर मंगतपुर जाने वाली नहर  मे अधिक छोङे जाने से पानी ओवरफ्लो करने से दर्जनों किसानों की खेतों में गेहूं सरसों की फसलों में पानी घुस गया। जिससे करीब तीन दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में पानी लग गया। हालांकि गेहूं सरसों की फसल डूबी नहीं है, लेकिन किसानों को उनकी जङे सङने की आशंका सता रही है। जिससे लगता है कि फसल की पैदावार कम हो जाएगी। मंगदपुर किसान लालता सोनकर ने कहा कि हमारा चार बीघा गेहूं की फसल में पानी घुसा है। जड़े सड़ने की आशंका है और नहर विभाग पानी कम करने का कोई कदम नहीं उठा रहा है। वही पप्पू सोनकर, फिरतू यादव, गामा प्रसाद, पिंटू गौतम, श्रीपाल यादव धर्मराज, रामानंद यादव की फसलों में पानी घुसा है। इन्होंने कहा कि जडे अगर सङ गई तो पैदावार नही हो पाएगा और नहर विभाग पानी कम करने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका बनी है। किसानों ने कहा पानी अगर नहीं काम किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस बारे में नहर बेलदार रामनाथ प्रजापति ने कहा कि आए दिन लोग ऊपरी कुलवा में पानी चढ़ाने के लिए फाटक उठा देते हैं और जिससे पानी अधिक हो जाता है। नहर ओवरफ्लो करने लगता है, यह अराजक तत्वों द्वारा आए दिन किया जाता है।

Share Now...