Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनशेड़ियों ने फास्ट फूड की दुकान में की तोड़फोड़

नशेड़ियों ने फास्ट फूड की दुकान में की तोड़फोड़

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार में मंगलवार की रात करीब नौ बजे नशेड़ियों ने नशे धुत होकर रेस्टोरेंट संचालक से हुई मामूली कहासुनी को लेकर खूब बवाल काटा। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की बल्कि संचालक सहित कई राहगीरों की पिटाई भी की। शराबियों के आतंक के चलते घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। मंगलवार की रात में चौबाहां गांव के कुछ शराबी विजय गिरी के रेस्टोरेंट पर शराब का सेवन कर रहे थे। कथित तौर पर इस बीच किसी बात को लेकर उनकी विजय से कहासुनी हो गई। जिसके बाद आक्रोशित शराबियों ने हंगामा करते हुए दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शराबियों द्वारा मचाए गए इस उपद्रव को देख किसी ने थोड़ी दूर स्थित पुलिस चौकी पर घटना की सूचना दी। किंतु पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी शराबी फरार हो गए। बाजारवासियों का आरोप है कि बेखौफ अपराधी आए दिन शराब का सेवन कर इस तरह का तांडव मचाते हैं किंतु पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।