― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनव कन्याओं का पांव पूज कर लिए आशीर्वाद महंत विवेकानंद

नव कन्याओं का पांव पूज कर लिए आशीर्वाद महंत विवेकानंद

जौनपुर धारा,जौनपुर। शीतला धाम चौकिया में 9 दिन का नवरात्र के समापन पर चैत्र रामनवमी के पाव पर्व पर शीतला धाम चौकिया में विष्णु भगवान के प्रांगण में शीतला चौकिया धाम मंदिर के महंत विवेकानंद पांडा ने नौ कन्याओं का पांव पूजन किया। वह पूडी हलवा खिलाकर सभी कन्याओं का पांव पूजन किया। उसके बाद सबको स्कूल का बैग एक एक टिफिन लाल चुनरी दिया गया। यह अद्भुत नजारा देखकर वहां के दर्शनाथी जो दर्शन करने आए थे व सभी लोग कन्याओं का पांव पूजने करने लगे उसके बाद पांडा परिवार महाप्रसाद का वितरण भी किया महाप्रसाद में कड़ी चावल सारे भक्तों को वितरण किया गया। इस मौके पर पंडा समाज के महंत विवेकानंद पांडा, विक्की पांडा, रंजीत पांडा, सोनू विजय पांडा, विकास पांडा, चंद्रदेव पांडा, नीलम पांडा आदि पंडा समाज के लोग उपस्थित रहे।

Share Now...