रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर की रॉकस्टार में नजर आ चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने लॉन्ग टाइम पार्टनर टोनी बेग से शादी कर ली है। कपल की सीक्रेट वेडिंग लॉस एंजिल्स में हुई, जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए। इस इंटिमेट वेडिंक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें से एक तस्वीर में कई मंजिल वाला शादी का केक दिखाया गया है, जिस पर ‘हैप्पी मैरिज’ और कपल के नाम के पहले अक्षर लिखे हुए हैं। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार नरगिस और टोनी ने इस बात का खास ध्यान रखा कि समारोह के दौरान कपल की कोई तस्वीर न ली जाए। सूत्र ने कहा, ‘यह एक बेहद निजी समारोह था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। वेडिंग के बाद कपल अब स्विट्जरलैंड में हनीमून पर हैं। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि कपल 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं उन्होंने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा. नरगिस फाखरी के पति की बात करें तो लॉस एंजिल्स में रहने वाले कश्मीरी मूल के व्यवसायी टोनी ज्यादातर लोगों की नजरों से दूर रहे हैं। इससे पहले, बिना टोनी का नाम लिए नरगिस ने रिश्ते में होने की बात स्वीकार की थी। उन्होंने कहा, ‘मैं विस्तार से नहीं बताना चाहती, लेकिन हां, मेरे जीवन में कोई है। मैं बहुत खुश हूं, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे बहुत से लोग प्यार करते हैं। मैं एक पार्टनर पर्सन हूं, इसलिए मुझे उन लोगों के साथ काम करना अच्छा लगता है, जिनकी मुझे परवाह है, और यह सिर्फ़ रिश्ते में ही नहीं है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
नरगिस फाखरी ने सात समंदर पार कर ली शादी!

Previous article

