- विदाई समारोह का आयोजन, बदलापुर विधायक रहे मुख्य अतिथि
जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर पालिका परिषद में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। सोमवार को सभी के कार्यकाल का अंतिम दिन था। अध्यक्ष गीता जायसवाल समेत पच्चीस सभासद व पांच नामित सभासदों का कार्यकाल समाप्त हो गया।
नपा के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद मिश्रा रहे। अध्यक्ष समेत सभासदों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम दे सम्मानित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक रमेशचंद मिश्र ने कहा कि अध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना की। कहा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वस्त किया है की नगर को जल्द ही जाम से मुक्ति हेतु बाईपास निर्माण हेतु बजट सत्र में धन अवमुक्त हो जाएगा। बाईपास की स्वीकृति मिल चुकी है। श्री मिश्र ने उम्मीद जताई की दो माह के भीतर बजट पास हो जाएगा एवं दो साल तक मिजार्पुर से अयोध्या तक मार्ग को बनवा दिया जाएगा। वहीं अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने पांच वर्षों में कराए गए कार्यो को गिनाते हुए नगर की जनता से पुन: वोट के रूप में आशीर्वाद मांगा। विदाई समारोह के पूर्व बदलापुर विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के पुरानी बिल्डिंग के जीर्णोद्धार सहित दर्जनों कार्यो का लोकार्पण किया। समारोह के अंत में अध्यक्ष ने सभी सभासदों, कर्मचारियों और नगर वासियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि संतोष पांडेय, डा. राजकुमार मिश्र, राम प्रसाद मोदनवाल सुनील अग्रहरि टप्पू, सभासद मकसूद हसन, कृष्णकांत सोनी, सिम्पू अग्रहरि, अनुराग मिश्र, विवेक अस्थाना, श्रेयांश गुप्ता, चंदन मोदनवाल, गणेश चौहान, मुस्तकीम अहमद, महफूज अहमद, ओम चौरसिया, अक्षत अग्रहरि, सागर गुप्ता आदि मौजूद रहे।



