जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत अमोध गांव में स्थित बसुई नदी में नहाने गये एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार उचौरा गांव निवासी बृजेश पाल का 15 वर्षीय पुत्र प्रवीण पाल बुधवार की सुबह करीब 9 बजे अमोध गांव में स्थित बसुई नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अत्यधिक गहराई में चला गया और डूबने लगा। आस-पास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े और किसी तरह से उसे पानी से बाहर निकाला तथा एम्बुलेन्स की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर ले गये जहां चिकित्साधिकारी ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
― Advertisement ―
8वां वेतन आयोग: आर्थिक न्याय और राजकोषीय अनुशासन के बीच संतुलन की चुनौती
8वें वेतन आयोग की मांगें वेतन वृद्धि और पेंशन के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था, महंगाई और राजकोषीय संतुलन पर गहरा प्रभाव डाल सकती हैं।
नदी में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत
Previous article
Next article


