- पैमाइश के बाद बन रहे बाउंड्री निर्माण को रोका गया
- निजी सम्पत्ति बता चिन्हांकन किया गया
- पूर्व एसडीएम ने कराया था पथरगड्डी, कांशीराम आवास का मामला
जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर पालिका द्वारा कांशीराम आवास में बन रहे बाउंड्री को नगर पालिका द्वारा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की निजी भूमि बता चिन्हांकन कर दिया गया। फिलहाल उक्त चिन्हांकित भूमि पर निर्माण कार्य रोक दिया गया। नगर पालिका परिषद के राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 15वें वित्त आयोग द्वारा कांशीराम आवास के बाहरी हिस्से में बाउंड्री बनाने हेतु दिसम्बर में 35 लाख 88 हजार रुपये स्वीकृति किया था। बाउंड्री बनाने का कार्य पखवाड़े भर से चल रहा है। तात्कालिक उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार ने उक्त भूमि की पैमाइश कराया था। बुधवार को लेखपाल मौके पर पहुंचे व पुन: पैमाइश कर इसे पूर्व पालिकाध्यक्ष की भूमि बता खूटा गाड़ निर्माण न करने को कह चलें गयें। फिलहाल सरकारी भूमि पर पूर्व में काशीराम आवास का सेफ्टी टैंक व बिजली विभाग के एक दर्जन भर पोल भी लगा हुआ है। अचानक पूर्व पालिकाध्यक्ष की जमीन कहा से आ गया। वहीं सरकारी भूमि पर कार्य रुकने की चर्चा जोरों पर है।


