जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका परिषद में बोर्ड की बैठक अध्यक्ष शिव गोविंद साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भवन नामांतरण सहित अन्य विकास कार्यो के प्रस्तावों पर बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में उपस्थित सभासद गणेश गुप्त, दीपक मोदनवाल, धर्मेंद्र सिंह, संतोष मिश्रा, हरिओम केसरी, राजबहादुर चौरसिया, सौरभ जायसवाल, सूर्यलाल जायसवाल, राजेंद्र कुमार, घनश्याम, रामयश पटेल, विजय बहादुर जायसवाल, विनोद गुप्ता, आजम राईन, आशा साहू, नीलम जायसवाल, सावित्री देवी, रंजना दुबे, सलमा अंसारी, तस्लीमा बानो, सरोजा देवी, नगीना देवी, दुर्गावती देवी, चंद्रिका देवी, चंदा देवी सहित बड़ी संख्या में सभासदगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेर्दी, शिवानंद वास्को अवर अभियंता जल, ज्ञान प्रकाश लिपिक, ओंकारनाथ मिश्रा लिपिक, बृजकिशोर यादव, भरत लाल व मनीष कुमार साहू सहित पालिका के समस्त कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
नगर पालिका की बैठक सकुशल संपन्न

Previous article


